पटना में खेल मंत्रालय से सम्मानित होंगे छपरा के ताइक्वांडो खिलाड़ी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण ताइक्वांडो टीम को रिविलगंज मुखिया संघ के उपाध्यक्ष और स्वामी विवेकानंद ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पटना रवाना किया. बिहार सरकार के खेल मंत्रालय के द्वारा आज पटना के पाटलिपुत्रा खेल भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. जिसमे सारण जिला के 8 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.

ज्ञात हो कि बिहार विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता 2022 का आयोजन मार्च महीने में बालक वर्ग का बॉक्सर और बालिका वर्ग का पूर्वी चंपारण में हुआ था. बॉक्सर में अंडर 14 बालक वर्ग में शिवम कुमार और सुंदरम पासवान ने स्वर्ण पदक जीता था. वही अंडर 17 में रजत पदक आदित्य कुमार सिंह, करण कुमार और आदित्या राज ने जीता था. वहीं पूर्वी चंपारण में बालिका अंडर 19 में कांस्य पदक रितिका कुमारी, अनामिका कुमारी वही अंडर 14 में कांस्य पदक कुसुम कुमारी हासिल की थी. जिनको सम्मानित किया जाएगा. मौके पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिया जिसमे रवि शंकर शर्मा, विवेक कुमार, अभिषेक शर्मा, मोहन कुमार इत्यादि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *