48वीं जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सारण टीम का किया गया चयन ; 15 से 16 अक्टूबर को गोपालगंज में होगी प्रतियोगिता

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – चयन प्रक्रिया चांदमारी रोड स्थित विद्यालय में डायरेक्टर डॉ हरेंद्र सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ. जिसका उद्घाटन संघ के उपाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर कोषाध्यक्ष सभापति बैठा व संयुक्त सचिव पंकज कश्यप खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु उपस्थित थे. सारण जिला के सैकड़ों खिलाड़ी ने इस सलेक्शन प्रतियोगिता में भाग लिया.

बता दें कि गोपालगंज में आयोजित इस कबड्डी प्रतियोगिता में सारण, वैशाली, सिवान और गोपालगंज की टीमे भाग लेगी. इस जोनल कब्बडी प्रतियोगिता में जो टीम विजयी होगी, वह टीम बिहार राज्य जूनियर प्रतियोगिता में खेलेगी. सारण जिला से जूनियर कबड्डी टीम के लिए निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन किया गया है. प्रिंस कुमार, अनिकेत कुमार, दीपक कुमार, सुमित कुमार, अंसराज, कुंदन कुमार मोनू कुमार, आशुतोष कुमार ,प्रिंस कुमार, धीरज कुमार, सेतु कुमार.

उपरोक्त सभी खिलाड़ियों का चयन पंकज कुमार कश्यप रामानुज कुमार और शिकू कश्यप, मयंक भदोरिया द्वारा किया गया. इसके साथ ही कबड्डी संघ के सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने सभी खिलाड़ियों को अच्छे खेल खेलने का गुरुमंत्र दिया और कहा कि आप लोग जोनल कब्बडी प्रतियोगिता में जीत कर आइए और अपने जिले का नाम रोशन कीजिए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *