छापेमारी करने गई बिजली विभाग की टीम पर महिला ने किया डंडे से हमला तो जान बचाकर भागे अधिकारी व कर्मचारी ; कनीय अभियंता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के अमनौर प्रखंड में छापेमारी करने पहुंचे बिजली विभाग की टीम को उस समय उल्टे पांव भागने पर गए जब एक महिला डंडा लेकर उनके पीछे पड़ गई. और तो और एक बिजली कर्मी को दो-चार डंडे भी सेंक डालें. जिसके बाद इस मामले में विद्युत कनीय अभियंता के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. बताते चले कि गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता छपरा विक्की कुमार एवं छापेमारी दल के साथ अमनौर प्रखंड के धर्मपुरजाफर पंचायत के सर्वोदय मेला में अनमोल सिंह के घर पहुंचे थे.

जहां, परिसर में कम्पनी के प्रसारित एलटी लाइन से टोका फंसाकर अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही थी. चोरी सिद्ध होने के उपरांत उनकी मां, बहन ड्राइवर के द्वारा छापेमारी दल पर लाठी-डंडे, ईट-पत्थर से जनलेवा हमला किया गया. जिससे छापेमारी दल के एक कर्मी के घायल होने की बात कही गई है. जिसकी वजह से कर्मी द्वारा सर्विस तार तक काटा नहीं जा सका.

वहीं उन लोगों के द्वारा बिजली कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी तक दिया गया. वहीं बिजली कर्मी द्वारा 2975 किलोवाट बिजली की राजस्व क्षतिपूर्ति होने की बात कही गई है. घटना से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. अब उस मामले में बिजली विभाग कर्मियों पर डंडे से हमला किए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला डंडे से प्रहार करते हुए स्पष्ट रूप से देखी जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *