छपरा सिवान रेलखंड पर ट्रेन से कटकर दो व्यक्ति की मौत ; नहीं हुई शिनाख्त

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा एवं दाउदपुर स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर दो व्यक्ति की मौत हो गई. पहली घटना में एकमा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हुई है. जिसके शव को छपरा जंक्शन जीआरपी प्रभारी ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा है. वहीं दूसरी घटना दाउदपुर रेलवे स्टेशन के समीप घटी है, जहां ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हुई है.

हालांकि समाचार प्रेषण तक उस दोनों ही शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. एकमा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटे व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है. वही दाउदपुर रेलवे स्टेशन के समीप कटे व्यक्ति की उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है. शव की शिनाख्त को लेकर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर जुटे हैं.

समाचार प्रेषण तक रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. इस मामले में छपरा जंक्शन जीआरपी प्रभारी ने बताया कि दोनों ही शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शव की शिनाख्त को लेकर आस-पास के गांव में प्रयास किया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *