वैश्य समाज ने मेयर प्रत्याशी के रूप में शिक्षक नेता विद्या सागर विद्यार्थी को किया खड़ा ; डिप्टी मेयर के लिए भी होगी सिर्फ घोषणा

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला वैश्य महासभा ने छपरा मेयर प्रत्याशी के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा प्रेस वार्ता के माध्यम से की है. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए सरण जिला वैश्य महासभा अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया एवं चतुरी प्रसाद ने कहा कि वैश्य समाज ने काफी सोच समझकर शिक्षक नेता विद्यासागर विद्यार्थी को मेयर प्रत्याशी के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है और उन्हें जिताने के लिए वैश्य समाज अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी. वही उन्होंने बताया कि डिप्टी मेयर के लिए भी उनके द्वारा समाज के तरफ से प्रत्याशी खड़ा किया जाएगा.

जिसके नाम की घोषणा उनके द्वारा शीघ्र की जाएगी. इस अवसर पर स्वर्णकार समाज से ओम प्रकाश गुप्ता, राजेश नाथ, प्रोफेसर पीसी गुप्ता, प्रोफेसर सिया शरण प्रसाद, पूर्व विधायक प्रत्याशी वीरेंद्र साह मुखिया, सेवानिवृत शिक्षक चतुरी, रोनियार समाज नेता छठी लाल प्रसाद, जयशंकर प्रसाद, आर एन साह, अजय कुमार एलआईसी आदि ने फूल माला पहनाकर समाज के भावी प्रत्याशी का का समर्थन किया. इस मौके पर विद्यासागर विद्यार्थी ने कहा कि वैश्य समाज उन्हें छपरा के मेयर के रूप में देखना चाहती है. जिसको लेकर उनके द्वारा उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है. वह छपरा की साफ सफाई एवं उन्नयन के लिए प्रयत्नशील रहेंगे.

वह पहले भी शिक्षक के रूप में समाज की सेवा करते रहे हैं. मेयर बनने के बाद उनकी जवाबदेही बढ़ जाएगी, लेकिन वह जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगे. इस अवसर पर अरुण कुमार, राजू कुमार, पंकज कुमार, राजन कुमार, संतोष कुमार, गुड्डू कुमार, मुकेश कुमार सहित बच्चे समाज के अनेक लोग मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *