छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी एवं परिवार वालो को चाकू घोंपा, भर्ती

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के असनंद टोला गांव में छेड़खानी करने का विरोध करने पर किशोरी एवं उसके परिवार वालों पर चाकू से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया गया. जिससे एक ही परिवार के चार लोगों को इलाज के लिए उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. इस मामले को लेकर असनंद टोला गांव के बिरेश कुमार ने पुलिस को दिए अपने आवेदन पत्र में बताया है कि वह शाम अपने दरवाजे पर लगाए गए चापाकल पर नहा रहे थे.

उस दौरान चीखने चिल्लाने की आवाज आई. जब वे दौड़कर देखने पहुंचे तो देखे कि एक युवक लड़की का बांह पकड़ कर खींच रहा है. जिसके कारण वह चिल्ला रही है. जैसे ही पीड़ित किशोरी की छुड़ाने के लिए पहुंचा तो किशोरी का हाथ पकड़ कर खींच रहा युवक मारपीट शुरू कर दिया. वही शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तब तक वह भाग गया. इधर बुधवार की सुबह आरोपित युवक फाइटर उर्फ किशुन देव राम कुछ लोगों के साथ दरवाजे पर पहुंच कर गाली गलौज करने लगा.

जब गाली गलौज से मना किया गया तो मौजूद लोग आग बबूला हो गए तथा मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान चाकू से जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया गया है. घटना में घायल बिरेश कुमार, अजय कुमार तथा विकास कुमार का इलाज उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *