बाइक के टंकी में छुपा कर ले जा रहा था शराब ; उत्पाद विभाग ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के यादोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर बांध के समीप वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक बाइक के टंकी व अन्य जगहों से 70 पीस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया. वहीं बाइक में छिपाकर तस्करी के लिए ले जा रहे शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया. जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचाना बेतिया जिले के धनहा थाना क्षेत्र के बांसी बरवाघुसेरी गांव निवासी संतोष मांझी के रूप में की गई है. दरअसल सूबे में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. बावजूद शराब तस्करों द्वारा शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. पुलिस कर्मियों ने बताया कि जब्त बाइक से 70 पीस अंग्रेजी शराब के टेट्रा पैक बरामद किया गया है.

उन्होंने बताया कि शक के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर जब उससे पूछताछ की गई और बाइक की तलाशी ली गई तो बाइक के तेल टंकी के अंदर समेत विभिन्न जगह छिपाकर रखे गए 70 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *