छपरा जंक्शन पर मानव तस्करी एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बैठक का किया गया आयोजन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर रेलवे चाइल्ड लाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई, स्टेशन अधीक्षक, जीआरपी, आरपीएफ के द्वारा कार्यालय में संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया. बैठक का आरंभ रेलवे चाइल्ड लाइन छपरा की गतिविधियों से किया गया. जिसके पश्चात छपरा रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा बच्चों की सुरक्षा पर एवं बालिका के मेडिकल कैंप, जंक्शन पर दीवार पेटिंग, डिजिटल प्रचार प्रसार के लिए और मानव बाल तस्करी पर जागरूकता कार्यक्रम कर ट्रेन में जांच करने सहित अन्य कई विषयो का भी चर्चा किया गया. जिस पर सभी आधिकारीगण ने अपनी सहमति जताई.

चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने कहा कि स्टेशनों पर सबसे अधिक भीड़ होती है जिसमें हम सबको मिलकर सतर्कता दिखानी होगी. जिससे किसी भी बच्चे को कोई नुकसान ना पहुंचा पाए. रेलवे चाइल्डलाइन छपरा टीम बच्चों की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे सतर्क है. बच्चों की सुरक्षा हेतु रेलवे चाइल्ड लाइन राजकीय रेल पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा रेलवे चाइल्ड लाइन सदस्यों के साथ स्टेशन परिसर व ट्रेनों का निरीक्षण किया जाएगा. ताकि कोई भी बच्चा अपने आप को असुरक्षित ना महसूस करें और अगर कोई बच्चा मुसीबत में हो तो ऐसी सूचना मिलती है या निरीक्षण के दौरान सामने आता है तो तुरंत उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बैठक के दौरान टीम से अमित कुमार द्वारा बताया गया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रतिदिन नाइट और डे आउटरीच की जाती है. लोगों को भी जागरूक किया जाता है कि अगर कोई भी आपको मुसीबत में फंसा बच्चा, अनाथ बेसहारा, अपने घर से भागा हुआ या किसी के द्वारा सताया हुआ परेशान बच्चा दिखाई दे तो उसकी मदद के लिए चाइल्ड लाइन 1098, 1282 हेल्प नम्बर पर कॉल कर जानकारी दें. मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी, घनश्याम भगत, स्टेशन अधीक्षक, जीआरपी, आरपीएफ, पुलिसकर्मी एवं रेलवे चाईल्ड हेल्प लाइन टीम में रिंकी सिंह, अमित कुमार, विनोद, विकाश, शकुंतला, अभिषेक प्रकाश, आधिकारीगण उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *