छपरा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से महिला की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के मकेर थाना अंतर्गत छपरा-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ स्थित चांद ठहरा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत महिला अमनौर थाना क्षेत्र के चांद ठहरा गांव निवासी हरेंद्र ठाकुर की 45 वर्षीय पत्नी शोभा देवी बताई गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने घर के समीप सड़क पार कर रही थी, तभी किसी अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के क्रम में उसकी मौत हो गई.

चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. जिसके बाद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया के बाद छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कज बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *