छपरा में हत्या कर फेंके गए युवक का शव बरामद ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत खलपुरा गांव में हत्या कर फेंके गए युवक का शव पुलिस ने nh19 के समीप झाड़ी से बरामद किया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है.

समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि खलपुरा गांव स्थित झाड़ी से एक युवक का शव बरामद किया गया है. युवक के चेहरे और सिर पर जख्म के निशान पाए गए हैं.

जिससे प्रतीत होता है कि उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान हेतु 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है. फिलहाल पुलिस शव की पहचान को लेकर प्रयास में लगी है.

वहीं शव की पहचान नहीं होने के कारण यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिसिया जांच जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *