राजनीति के महामानव थे अटल बिहारी वाजपेई : राम दयाल शर्मा

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – भारतीय जनता पार्टी छपरा के द्वारा एसडीएस स्कूल के प्रांगण में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई. श्रद्धांजलि सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा अटल बिहारी वाजपेई राजनीति के महा मानव थे. वह राजनीति के अजात शत्रु थे. वाजपेई के जैसा व्यक्तित्व वाला राजनेता आज तक पैदा नहीं हुआ.

इस श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा, पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरि नारायण सिंह, उपाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार सिंह, राजेश ओझा, डॉक्टर राकेश कुमार सिंह, महामंत्री रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, जिला मंत्री सुपन राय, सत्यानंद सिंह, गायत्री देवी, सीमा सिंह, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, चरणदास, अभय सिंह, बीडीसी विनोद सिंह, मंडल अध्यक्ष हरेश्वर सिंह, अनुप यादव, शत्रुघ्न चौधरी, गणेश गोकुल आदि उपस्थित हुए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *