छपरा के किराना व्यवसायी की सिवान में सड़क दुघर्टना में मौत ; दूसरे की स्थिति गंभीर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के डाक-बंगला चौक अवस्थित मां सिध्दिदात्री मंदिर चौक निवासी एक व्यवसायी की मौत सिवान में बीती देर शाम सड़क हादसे में हो गई. वही उसके साथ बाइक पर बैठा दूसरा व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक मशरक तक्थ गांव निवासी स्व अशोक साह का पुत्र किराना दुकानदार धनेश साह बताया गया है.

वहीं घायल चरिहारा गांव में किराए का मकान लेकर रहने वाला महेंद्र कुमार हैं, जो दुर्गा मंदिर के सामने चाट की दुकान लगाता है. बताया जाता है कि व्यवसायी धनेश साह अपने मित्र के साथ बाइक से सिवान गया था जहां बसंतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम मौत हो गई. वही बाइक सवार चाट दुकानदार महेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर दुकान के काम से सिवान गये थे. वही से सोमवार की शाम वापस आ रहे थे कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला गांव के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक दुर्घनाग्रस्त हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए. जिसे स्थानीय थाना पुलिस ने इलाज के लिए बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया.

वहां एक की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल इलाज के लिए ले जाया गया. मौके पर घटना की सूचना पर परिजनों ने पहुंच शव को कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिवान सदर अस्पताल भेजा जहां मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *