छपरा में नशेड़ी पिता ने अबोध बच्ची के रोने पर उसे धारदार हथियार से काटा ; गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां नशेड़ी पिता ने अपनी 2 वर्षीय पुत्री को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया. बच्ची का कसूर इतना था कि वह रो रही थी. उसके नशेड़ी पिता ने उसके गले पर धारदार हथियार (गड़ासा) से प्रहार कर दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

यह विषय अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. मृत बच्ची दरियापुर थाना क्षेत्र के ढोगहा गांव निवासी रवि कुमार की 2 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रवि कुमार नशे का आदी है और नशे में ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद घरवालों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां उसे गिरफ्तार कर लिया वही बच्ची के शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *