छपरा में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या ; पिता ने दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के भेल्दी थाना अंतर्गत योगिनी परसा गांव में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में मृतका के पिता के बयान पर उसके पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मृत महिला भेल्दी थाना क्षेत्र के योगिनी परसा गांव निवासी राजू साह की 22 वर्षीय पत्नी सरिता देवी बताई गई है.

उसका शव पुलिस ने घर के कमरे से बरामद किया है. जिसके गले पर जख्म के निशान भी पाए गए हैं. इस घटना की सूचना मिलते ही अमनौर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी उसके पिता और परिजन वहां पहुंचे और इस मामले में उसके पिता के बयान पर भेल्दी थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें उसके पति समेत ससुराल के लोगों को नामजद किया गया है.

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. जिसके बाद उसका शव मायके पहुंचते ही परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *