छपरा में एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत ; नींद में काटा सांप तो दोबारा नहीं जगे

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सिउरी डुमरसन गांव में मकान में सोये एक व्यक्ति को विषैले सर्प ने डस लिया जिससे उसकी मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में इलाज के लिए लाने के दौरान हो गई. मृतक की पहचान सिउरी डुमरसन गांव निवासी स्व रघुनाथ राम का 53 वर्षीय पुत्र कृष्णा राम के रूप में हुई.

मौके पर सोमवार को थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वह मकान के बाहर करकटनुमा शेड में सोया हुआ था. वही पर विछावन पर रात्रि में विषैले सर्प ने कान में डंस लिया जिससे वह अचेत हो गया.

जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक बेहद ही गरीब परिवार से हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. मृतक को दो पुत्र और दो पुत्री हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *