23 वीं कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी सारण ने निकाला कैंडल मार्च

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी सारण के तत्वावधान में नगरपालिका चौक से थाना चौक तक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. थाना चौक स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों की याद में मोमबत्ती से रोशनी की गई तथा पुष्पान्जली अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई.

रोटरी क्लब सारण के अध्यक्ष सोहन कुमार गुप्ता तथा सचिव दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया आज हम सभी 23 वीं कारगिल विजय दिवस मना रहे है जिसकी वजह हमारे देश के जवान है, जिन्होंने सीने पर गोली खाकर हमारे देश की रक्षा की है हम उन शहीदो को नमन करते है. हमें अपने भारत के जवानो पर गर्व है.रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि कारगिल की दुर्गम परिस्थितियां हमारी भारतीय सेना ने लड़ी और विजय प्राप्त की.

अपने अतुलनीय साहस और शौर्य से दुश्मनों को पराजित कर दुनिया में भारतीय सेना का डंका बजाने वाले मां भारती के अमर शहीद वीर सपूतों को शत शत नमन. कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय जवानों ने सिर्फ अपने अदम्य साहस और वीरता से दुश्मनों को धूल चटाई बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय सेना के शौर्य का लोहा भी मनवाया. कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों को फतह कर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले माँ भारती के सभी सपूतों को कोटि-कोटि नमन.

इस अवसर पर रोटरी सारण अध्यक्ष सोहन कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, संस्थापक सचिव राजेश फैशन, राजेश कुमार जायसवाल, पंकज कुमार, सुनील कुमार सिंह, अजय कुमार, डॉक्टर मदन प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता, विजय रंजन, बासुकी गुप्ता, प्रदीप कुमार, अजय प्रसाद आदि उपस्थित हुए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *