माहवारी के दिनों में संतुलित भोजन जरूरी, जंक फूड सेहत के लिए खतरनाक : डॉ किरण ओझा

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – गैर -राजनैतिक व सामाजिक संगठन सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई एंजल द हेल्पिंग हैंड्स द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों के साथ “स्वस्थ बिटिया – सशक्त बिटिया” अभियान के तहत किशोरावस्था मे होने वाले हार्मोनल असंतुलन विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शहर के विकास नगर स्थित संस्थान में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य श्री मुरारी सिंह द्वारा शहर की प्रमुख चिकित्सिका डॉक्टर किरण ओझा को पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया.

कार्यक्रम में डॉ किरण ओझा ने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि माहवारी के दिनों में अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. माहवारी के दिनों में संतुलित भोजन आपके लिए बेहतर होता है. डॉ ओझा ने बताया कि जंक फूड सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है. महीने के उन खास दिनों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. संक्रमण से बचने के लिए आपको सावधानी बरतनी चाहिए. एंजल द हेल्पिंग हैंड्स की सदस्या शालिनी ने संबोधित करते हुए बताया कि संस्था द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियो को एक सशक्त बिटिया बनाना है.

संस्था का प्रयास यह है कि माहवारी स्वच्छता की मुहिम को गांव – गांव तक पंहुचाना. संस्था की प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में प्रश्न पूछने पर उसका सरल शब्दों में जानकारी मिलने से किशोरियो को आत्मबल मिलता है जो बेहतर समाज का निर्माण करता है. कार्यक्रम में दर्जनों लड़कियों के सवाल पर डॉक्टर द्वारा जानकारी दी गयी. जागरूकता सत्र में आभा सिंह, सीमा मिश्रा, श्रुति, स्नेह जिया, अनुष्का, प्रिया, अनीता, दीप्ती, पूजा, रंजना सहित अनेक किशोरियां उपस्थित थीं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *