शंखनाद पत्रिका विमोचन के साथ रोटरी सारण ने मनाया पदस्थापना समारोह सह मण्डलाध्यक्ष भ्रमण कार्यक्रम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा की अग्रणी अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था रोटरी सारण ने बड़े ही धूमधाम से शहर के एक विवाह भवन में अपना पदस्थापना समारोह सह मण्डलाध्यक्ष भ्रमण कार्यक्रम सम्पूर्ण किया. सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित की गयी तत्पश्चात बुजुर्गों का सम्मान एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम में शंखनाद करते हुए नए अध्यक्ष सोहन गुप्ता एवं सचिव दिनेश कुमार गुप्ता ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया.

क्लब के तत्कालीन अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने अपना पदभार सोहन गुप्ता को एवं तत्कालीन सचिव प्रदीप कुमार ने दिनेश कुमार गुप्ता को अपना पदभार सौंपा. तत्पश्चात तत्कालीन अध्यक्ष एवं सचिव ने पिछले सत्र में अपने द्वारा किए गए कार्यक्रम को बताया. नए अध्यक्ष सोहन गुप्ता एवं सचिव दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा अपने सत्र में आयोजित की जाने वाली कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी गई.  जिसमें मुख्य रुप से शहर में यात्री शेड एवं शव वाहन की व्यवस्था शहरवासियों के लिए करने की बात बताई गई.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी 3250 मण्डलाध्यक्ष संजीव ठाकुर ने रोटरी सारण के कार्यकलापों की सराहना करते हुए बताया रोटरी सारण आज पूरे बिहार एवं झारखंड में किसी परिचय का मोहताज नहीं है. शहर में बहुत सारे सामाजिक कार्य रोटरी सारण के द्वारा किए जाते हैं. कार्यक्रम के पूर्व में मण्डलाध्यक्ष के द्वारा स्थानीय इंपीरियल गार्डन में एवं शहर की प्रतिष्ठित मारुति मानस मंदिर एवं राजेंद्र स्टेडियम के पास वृक्षारोपण किया गया. प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के तहत Adult Literacy Center की स्थापना शहर में राजेंद्र स्टेडियम के पास की गई. जिसका उद्घाटन मण्डलाध्यक्ष संजीव कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया.

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष राजेश गोल्ड द्वारा किया गया. स्वागत भाषण अजय कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन श्याम बिहारी अग्रवाल जी द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष राजेश फैशन पंकज कुमार सुनील सिंह के साथ क्लब के सारे सदस्य मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *