हत्या कर फेंके गए युवती के शव को पुलिस ने किया बरामद ; शव की शिनाख्त को ले जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत खलपुरा गांव स्थित ब्रह्म स्थान के समीप से एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है. क्षेत्र में युवती का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. हालांकि युवती के शरीर पर कहीं भी जख्म के निशान नहीं थे. जबकि उसके मुंह और नाक से खून बहा रहा था. ऐसी स्थिति में ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उस युवती की हत्या नाक और मुंह दबाने के कारण दम घुटने से हुई होगी.

समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शव की शिनाख्त को लेकर थाना पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है. इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के खलपुरा ब्रह्म स्थान के समीप चंवर से एक युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है.

शव की पहचान नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *