खनुआ नाला के अतिक्रमित पथ भाग को दो दिनों में करावें अतिक्रमण मुक्त : डीएम

CHHAPRA DESK –   सारण जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा आज छपरा नगर निगम महापौर तथा उप महापौर की उपस्थिति में नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम, परियोजना निदेशक, बुडको, वरीय परियोजना अभियंता, पुल निर्माण निगम तथा कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, छपरा के साथ छपरा नगर निगम अंतर्गत खनुआ नाला निर्माण, जल जमाव, डबल डेकर निर्माण, पथ प्रमंडल […]

अल्पसंख्यक एस्पीरेंट के लिए सुनहरा मौका ; हज भवन की बीपीएससी कोचिंग का घर बैठे उठा सकते हैं लाभ : रवि प्रकाश

CHHAPRA DESK –  हज भवन पटना में बीपीएससी तैयारी के लिए चलने वाले राज्य के टॉप कोचिंग का लाभ अब सारण जिले के एस्पीरेंट अपने घर से भी उठा सकते हैं. यह सुविधा उन्हें ऑनलाईन मोड में बिल्कुल निशुल्क प्रदान की जाएगी. उक्त जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रवि प्रकाश ने दी. उन्होंने बताया कि […]

पुरातात्विक स्थल चिरांद का होगा कायाकल्प ; डच मकबरा का भी होगा विकास

CHHAPRA DESK –  विश्व के दुर्लभ पुरातात्विक स्थलों में से एक चिरांद को विकसित करने का प्रयास एक बार फिर जमीन पर दिखने लगा है. बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने पुरातात्विक स्थल चिरांद का निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी अमन समीर, एसडीएम नीतीश कुमार, एडीएम, सीओ सदर […]

सारण में एक दिन में तीन लूट की वारदात से सनसनी ; टेलिकॉम और आभूषण दुकान के बाद नदी तट पर फायरिंग कर एक नौका की लूट

CHHAPRA DESK –   बिहार में अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं. जब जहां चाहे हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन वारदातों तो अंजाम दे रहे हैं. आज सारण जिला एक साथ तीन लूट की घटना से चर्चा में रहा. जिले के मांझी थाना क्षेत्र में जहां दो लूट की घटना हुई है, वहीं मढौरा थाना […]

इस शूटर के खिलाफ सारण में दर्ज है करीब दो दर्जन आपराधिक मामले ; संतोष राय की गोली मारकर हत्या मामले में शूटर समेत दो कि हुई गिरफ्तारी

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसाही गांव में बीते दिन दो बाइक सवार चार अपराधियों के द्वारा कार से घर लौट रहे संतोष राय की ताबड़तोड़ गोलीमार का हत्या कर दी थी. उस दौरान उनका चालक कमलेश राय गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया था जहां वह उपचाररत है. […]

हथियार के बल पर आभूषण दुकान से ₹50 हजार की लूट ; बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

CHHAPRA DESK –    सारण जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव में बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने आभूषण दुकान से लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि अपराधी ₹50 हजार की लूट करने के बाद आसानी से फरार हो गये. घटना उस समय हुई जब आभूषण दुकानदार हेमंत लाल गुप्ता […]

टेलिकॉम दुकान पर धावा बोल हथियारबंद अपराधियों ने लूट लिया ₹3.25 लाख ; भागने के क्रम में दुकानदार व ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ा, फिर …

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरपलिया बाजार पर दिनदहाड़े बाइक पर सवार बेखौफ अपराधियों ने धीरज टेलकम दुकान में घुसकर हथियार के बल पर एक ग्राहक का रुपया के साथ दुकानदार से भी कुल 3 लाख 25 हजार रुपये लूट लिए. हालांकि भागने के क्रम में दुकानदारों व स्थानीय ग्रामीणों […]

हलचल न्यूज़ की पहल पर महिला का खोया हुआ ₹10 हजार पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला; महिला ने थानाअध्यक्ष को दिया धन्यवाद

CHHAPRA DESK –   छपरा सदर अस्पताल में अपनी बीमार मां का इलाज करवाने पहुंची सविता श्रीवास्तव का खोया हुआ ₹10 हजार आज 24 घंटे के अंदर भगवान बाजार थाना अध्यक्ष की पहल पर मिल गया. जिसके बाद महिला ने थाना अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया. बता दें कि जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय […]

छपरा शहर में सड़क पर फंसी करोड़ों की कैश से भरी बस, पेड़ की शाख गिरने से एक घंटे तक रहा आवागमन बाधित

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत मिलाप चौक से उत्तर दिशा में जाने वाली सड़क पर मंगलवार को एक बड़ी घटना होते-होते टल गई. बताया जा रहा है कि इस सड़क निर्माण के लिए पिछले 15 दिनों से गिट्टी व बालू बिछाया गया था और निर्माण कार्य शुरू होने […]

नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक साथ दो मौत ; किशोर को बचाने के क्रम में युवक भी डूबा

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू नदी में स्नान के दौरान एक किशोर एवं एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार मोहल्ला निवासी जैनुद्दीन के 18 वर्षीय पुत्र बबलू अली तथा सरफुद्दीन के 14 वर्षीय पुत्र रेयाजु के रूप […]