छपरा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्ति की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो व्यक्ति की मौत हो गई. जिले के गौरा ओपी रामपुर पुल के नजदीक एसएच 90 पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक दिनेश शर्मा का इकलौता पुत्र आकाश कुमार बताया गया है. बताया जाता है कि आकाश बाइक से घर से बाजार की तरफ निकला था,

तभी छपरा से आ रही पिकअप वैन ने ठोकर मार दी. ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि आकाश की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर स्थानीय लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और रोना पीटना शुरू कर दिया. वहीं स्थानीय लोग सड़क जाम करने की प्रयास करने लगे लेकिन स्थानीय मुखिया और पुलिस के सहयोग से सड़क जाम नही हो पाया और सभी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया.

घटना के बाद उसकी माता मालती देवी सहित अन्य परिजनों का रो रो कर हाल बेहालक्षहै. वहीं दूसरी घटना में जिले के जलालपुर थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से चालीस वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृत युवक विशुनपुरा गांव के सेवानिवृत्त दफादार हरिचरण सिंह का पुत्र राजकुमार सिंह बताया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वह किसी काम से जा रहा था तब तक पीछे से अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया.

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल जलालपुर लाया गया, जहां से इलाज के बाद छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया. वहीं सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही घर पर लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक छह भाइयों में चौथे स्थान पर था.

परिवार में वह खेती गृहस्थी का काम संभालता था. छोटा भाई संजय थाने का चौकीदार है. घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार व कोहराम मचा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि मृत युवक के परिवार में अन्य सदस्यों के अलावा उसकी पत्नी नीलू देवी, दो पुत्र गोलू कुमार व शनि कुमार तथा एक पुत्री नेहा कुमारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *